श्री राम कॉलेज में ‘मैनेजमेंट माइंड स्पार्क-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में मैनेजमेंट माइंड स्पार्क-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ (निदेशक, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज), डॉ. सौरभ मित्तल (उप प्राचार्य, श्री राम कॉलेज), डॉ. सुचित्रा त्यागी (डीन, श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), डॉ. अशफाक अली (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग), डॉ. पंकज कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन संकाय), डॉ. विवेक त्यागी (विभागाध्यक्ष, व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग) तथा श्री अतुल रघुवंशी (प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग) उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में एमबीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर देने का प्रयास किया। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, योग्यता और कौशल का आकलन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक बौद्धिक गतिविधि साबित हुई, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने विश्लेषणात्मक चिंतन, रचनात्मक संचार और आत्मविश्वास को विकसित किया।

पांच चरणों में आयोजित
प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान पर श्रेया शर्मा, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा त्यागी तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान रहीं।कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम समन्वयक मिस निवेदिता चतुर्वेदी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बदलते व्यावसायिक परिवेश की जानकारी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी एक सफल प्रबंधन विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिदृश्य में व्यक्तिगत विकास एवं प्रभावी संप्रेषण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज की औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार रहना चाहिए। नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता का विकास भी जरूरी है, जो नवाचार और कड़ी मेहनत से संभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के विकास और सफलता के लिए सदैव सहयोग करने को तत्पर है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सामान्य एवं व्यावसायिक ज्ञान तथा विश्लेषणात्मक सोच का आकलन करना शामिल रहा। विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया।‘मैनेजमेंट माइंड स्पार्क’ प्रतियोगिता में मार्केटिंग, मानव संसाधन, वित्त, बिजनेस एनवायरनमेंट, उद्यमिता, समसामयिक व्यावसायिक घटनाओं तथा सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग से राजीव रावल, डॉ. सोमनाथ भट्टाचार्य, डॉ. चित्रा श्रीवास्तव, मिस राधिका तथा मिस रीतिका माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की अर्द्धकुंभ के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान कुंभ क्षेत्र में मांस मंदिरा की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ की

उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal