शाहपुर के पैठ मैदान पर 51 साल पुरानी कानूनी लड़ाई में आर्य परिवार को राहत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शाहपुर के ऐतिहासिक पैठ मैदान से जुड़े भूमि विवाद में करीब 51 वर्षों से चल रही कानूनी लड़ाई में आर्य परिवार को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अपर जिला जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3, मुजफ्फरनगर के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सिविल अपील संख्या 100/2017 में सत्यवीर आर्य आदि की अपील स्वीकार करते हुए संबंधित संपत्ति पर उनके स्वामित्व और कब्जे को मान्यता दी। अदालत के इस निर्णय से शाहपुर के पैठ मैदान की विवादित भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहा मुकदमा एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।
इस भूमि को लेकर टाउन एरिया कमेटी (टीएसी) शाहपुर ने वर्ष 1975 में वाद संख्या 188 दाखिल किया था। टाउन एरिया की ओर से मेहर इलाही खां और अता इलाही द्वारा ईलमचंद आर्य आदि के पक्ष में 19 अगस्त 1963 को किए गए बैनामे को निरस्त करने और भूमि पर कब्जा प्राप्त करने की मांग की गई थी। उक्त वाद में 30 नवंबर 2017 को निर्णय टाउन एरिया के पक्ष में हुआ था।
इस निर्णय को चुनौती देते हुए सत्यवीर आर्य आदि ने जिला जज की अदालत में सिविल अपील संख्या 100/2017, सत्यवीर आर्य आदि बनाम टाउन एरिया शाहपुर, दाखिल की थी। मामले की सुनवाई वर्तमान में अपर जिला जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3 में चल रही थी। अपीलार्थियों की ओर से अधिवक्ता अवध बिहारी लाल गुप्ता और अधिवक्ता अमित गुप्ता ने पक्ष रखा। निर्णय में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित संपत्ति पर उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 के प्रावधान लागू नहीं हुए और मेहर इलाही तथा अता इलाही द्वारा 19 अगस्त 1963 को सत्यवीर आर्य आदि के पक्ष में किया गया बैनामा वैध है। अपील को सव्यय डिक्री किए जाने की बात भी सामने आई है।
आर्य परिवार की ओर से इस भूमि को लेकर पिछले 51 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही थी। लंबे समय तक चले इस विवाद में अब अपीलीय अदालत के निर्णय से परिवार को बड़ी राहत मिली है। शाहपुर के पैठ मैदान से जुड़ा यह मामला स्थानीय स्तर पर भूमि स्वामित्व के पुराने विवादों और उनके न्यायिक निस्तारण के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की अर्द्धकुंभ के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान कुंभ क्षेत्र में मांस मंदिरा की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ की

उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal