जमदग्नि पब्लिक स्कूल में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 को

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जमदग्नि पब्लिक स्कूल लकसर में 25 अक्टूबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि विद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में 12 वर्ष से ऊपर तथा 14 वर्ष से कम तथा 14 वर्ष से ऊपर व 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में जनपद के सभी बालक बालिकाएं भाग ले सकेंगे। भाग लेने के इच्छुक बालक बालिकाओं को अपना आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। साथ ही 50 रूपए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। प्रतियोगिता में क्वालीफाई’ करने वाले खिलाड़ियों को हैदराबाद में संपन्न होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। हाल ही में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून संपन्न हुई उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेताओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा प्रतिभाग करने सभी खिलाड़ी बालक बालिकाओं को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष

निजी कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने दिया सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ई कार्ट का संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पार्षद सुनील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों पर बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को

शिवशक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई के लिए शुरू किए विशेष अभियान में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। गंगा घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान में नगर निगम सहित तमाम विभाग शामिल हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार और

हरिद्वार: रखरखाव और साफ सफाई के लिए बंद हुई गंगनहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्षिक रखरखाव और साफ सफाई के लिए हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंगनहर बंद कर दी गई है। मंगलवार को दशहरा की मध्य रात्रि यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भीमगौड़ा बैराज से गंगनहर का पानी रोक दिया गया है। गंगनहर बंद होने से पश्चिम यूपी के कई इलाकों में सिंचाई और दिल्ली

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई