हरिद्वार (रिपोर्टर)। ई कार्ट का संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पार्षद सुनील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों पर बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को विश्वास में लिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। करोड़ों रुपए की भूमि एक निजी कंपनी को निःशुल्क दे गयी है। पार्षद विवेक भूषण विक्की व अरशद ख्वाजा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए नगर निगम की बेशकीमती भूमि एक निजी कपंनी का दिया जाना सरासर गलत है। पार्षद एड.सुमित त्यागी व पुनीत कुमार ने कहा कि अधिकारियों को बतााना चाहिए कि किस नियम के तहत भूमि निःशुल्क दी गयी है। जो भी अधिकारी इसमें लिप्त हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। भूमि मुफ्त में देनी ही है तो किसी स्थानीय विधवा, दिव्यांग या बहुत ही जरूरतमंद को दी जा सकती थी। अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारी निगम संपत्ति को खुर्दबुर्द कर रहे हैं जिसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान पार्षद अकरम अंसारी, लाली, सन्नी कुमार आदि भी मौजूद रहे।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़






