हरिद्वार में विजयदशमी पर आएसएस ने निकाला पथ संचलन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। लोगों ने पथसंचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।
मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस ऐतिहासिक वर्ष में गांव गांव तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। शहरों में बस्ती-बस्ती तक संपर्क और शाखा विस्तार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य कार्य व्यक्ति निर्माण है, जो पिछले सौ वर्षों से निरंतर चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। डा.शैलेंद्र ने कहा कि शाखा पद्धति संघ की रीढ़ है। शाखा के माध्यम से ही एक सामान्य व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव जैसे सद्गुणों का निर्माण होता है। शाखा वह स्थान है जहां जाति, पंथ, भाषा से ऊपर उठकर सभी स्वयंसेवक एक साथ राष्ट्र चिंतन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी, राष्ट्र विरोधी और धर्म विरोधी शक्तियां सबसे पहले राष्ट्र की एकता और अखंडता के सबसे प्रबल पक्षधर संघ का ही विरोध करती हैं। संघ शक्ति की उपासना में विश्वास करता है। इतिहास गवाह है कि दुर्बल की ही बलि दी जाती है। जब हमने शक्ति की पूजा करना छोड़ दिया, तभी विदेशी आक्रांताओं और विधर्मी ताकतों ने हम पर राज किया। आज समय बदल गया है, हिंदू समाज जागृत हो रहा है और अपने खिलाफ आंख दिखाने वालों को जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि संघ का जितना विरोध हो रहा है। संघ उतना ही मजबूत हो रहा है। जो हमसे टकराएगा, वह अंततः हमसे ही मिल जाएगा। संघ का प्रमाणित विरोधी कोई नहीं है। संघ के प्रति किसी के मन में विरोध भाव नहीं है, बल्कि अनुकूलता के साथ स्वीकार्यता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस ने भी संघ जैसी शाखाएं लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके, क्योंकि संघ समर्पण का विषय है। संघ में आकर कुछ मिलता नहीं है, बल्कि जो है वह भी राष्ट्र के लिए समर्पित करना पड़ता है। संघ में आकर व्यक्ति में सद्गुण आते हैं। जिला संचालक डा.यतींद्र नाग्यान ने कहा कि आज ही के दिन 1925 में नागपुर में डा.हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। विजयदशमी का दिन संघ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संघ जो कहता है, वह स्वयंसेवकों ने पहले स्वयं करके दिखाया और उसके बाद समाज से आह्वान किया। चाहे वह कोरोना काल में सेवा हो, बाढ़ या किसी आपदा में राहत कार्य हो, स्वयंसेवक हमेशा सबसे आगे रहे हैं। इस अवसर पर नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल, जिला प्रचारक जगदीप, नगर प्रचारक तनुज, प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख रमेश उपाध्याय, पूर्व कुलपति डा.दिनेशचंद्र शास्त्री, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष डा. नवीन पंत, नगर कार्यवाह डा.अनुराग वत्स, सह कार्यवाह बलदेव रावत, जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख अमित शर्मा, नगर बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र रावत, शारीरिक प्रमुख उमेश मिश्रा, सम्पर्क प्रमुख सुशील सैनी, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, उप नगर कार्यवाह मनोज पाल, कुलदीप, त्रिलोक, अमित त्यागी, मोनू त्यागी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके

धूं-धूकर कर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जले रावण मेघनाद के पुतले

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज श्री राम लीला प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री राज्य सरकार, एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज, निशांत मालिक सपुत्र हरेंद्र मालिक सांसद, संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राकेश

हरिद्वार में विजयदशमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों ने किया शस्त्र पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने शस्त्र पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने विधि विधान से अखाड़े के देवता सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों

डा.नरेश चौधरी ने दिया कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षत किया जा रहा है। 4 दशक से विभिन्न कुंभ एवं अर्द्धकुंभ मेलों तथा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश

साफ सफाई और रखरखाव के लिए बंद की गयी गंगनहर दीपावली की रात घाटों पर लौटेगी गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साफ सफाई और रखरखाव के लिए गंगनगर मंगलवार की आधी रात से बंद कर दी जाएगी। वार्षिक बंदी के दौरान गंगनगर में हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी गंगा बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal