हरिद्वार में धूमधाम से मनाई गई गुरुद्वारा में संक्रांत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक महीने की संक्रांत गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को देर रात तक गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगत ने रहिरास साहिब, सुखमनी साहिब का पाठ किया। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में स्थानीय महिलाओं ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि सत्संग भाग्य से मिलता है। प्रभु के सत्संग में सभी को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी चाहिए। कार्तिक का महीना बहुत पवित्र महीना है। कार्तिक पूर्णिमा में गुरु नानक देव का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सदैव गुरु की सेवा करें। गुरु ही परमात्मा से मिलाने का मार्ग दिखाते हैं।

निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा ऐतिहासिक गुरुद्वारे में कार्यक्रम के दौरान बाबा पंडत ने कहा कि गुरुद्वारे में प्रत्येक महीने संक्रांत धूमधाम से मनाई जाती है जहां सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जल्द से जल्द ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान उपलब्ध करवाए। कब तक सिक्ख समाज गुरुद्वारे की लड़ाई लड़ेगा। सरकार जल्द कोई फैसला ले जिससे भव्य गुरुद्वारे का निर्माण हो सके। इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, ज्ञानी पंकज सिंह, सूबा सिंह ढिल्लों, सतपाल सिंह, उज्जल सिंह सेठी, अपनिंदर कौर, सरबजीत कौर, नैनी महेन्द्रू, प्रेम सिंह, सिमरनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह , जसकरण सिंह, सुदीप सिंह सलूजा, अनूप सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, मनिंदर सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal