बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या चिंताजनक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरिद्वार बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि बाल श्रम और बाल अपराध के पीछे आर्थिक गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव और सामाजिक असमानता जैसे कई प्रमुख कारण हैं। इन परिस्थितियों के कारण जिन बच्चों के हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए, वे मजदूरी करने और अपराध की ओर बढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। इससे न केवल उनका बचपन प्रभावित होता है, बल्कि उनके सपने और उज्ज्वल भविष्य भी संकट में पड़ जाते हैं।

सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार बच्चों के संरक्षण, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। बाल कल्याण समिति भी जरूरतमंद, असुरक्षित और संकटग्रस्त बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने तथा उनके पुनर्वास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके बावजूद बाल श्रम और बाल अपराध जैसी गंभीर समस्याओं का स्थायी समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा और प्रत्येक व्यक्ति बच्चों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील नहीं होगा, तब तक इन समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाना कठिन है। बाल श्रम को रोकने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें अपराध की राह पर जाने से बचाने के लिए परिवार, समाज, प्रशासन और संबंधित संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा। सुनीता चौधरी ने अपील की कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन का अवसर मिलना चाहिए। बच्चों से मजदूरी कराने के बजाय उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और संकट में फंसे बच्चों की समय रहते सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों का बचपन बचाना केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal