मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद सांझी माता की देवी प्रतिमाओं के पवित्र विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की ओर से की गई पहल का हिंदू समाज द्वारा स्वागत किया जा रहा है। नदी रोड श्मशान घाट पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु संगठन द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की पहल पर देवी प्रतिमाओं को पवित्र धाम शुक्रताल में विसर्जित करने की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग सांझी माता की देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए एकत्र कराने के अभियान में सहयोग कर रहे हैं। नदी रोड श्मशान घाट पर देवी प्रतिमाओं को एकत्र करने का कार्य लगातार जारी है। रविवार को इस पहल के दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवारों की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए बीते 9 दिनों से घर-घर पूजी जा रही सांझी मैया की मूर्तियां के विसर्जन में सहयोग किया।
मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।






