शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में डांडिया फिएस्टा का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर ‘डांडिया फिएस्टा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्सव की उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुचित्रा सैनी प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, जड़ौदा, विद्यालय की प्रबंधक रीटा दहिया, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया एवं जोली शर्मा द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर नवरात्रों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने ‘चोगाड़ा तारा’, ‘छमा छमा नाचे आज ढोल बाजे’ और ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक नृत्य मुद्राओं, तालमेल और उत्साह से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कोरियोग्राफर विशाल गौतम एवं अनिकेत का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्राओं को डांडिया नृत्य की बारीकियाँ सिखाईं तथा निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। उनके कुशल निर्देशन में छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि सुचित्रा सैनी ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय की प्रबंधक रीटा दहिया एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। कार्यक्रम हर्षाेल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। डांडिया फिएस्टा ने शारदीय नवरात्रों की पावन भावना को साकार करते हुए विद्यालय परिसर में उत्सव और आनंद का वातावरण निर्मित किया।

श्रीराम कॉलेज में स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा को छात्रों व अध्यापाकों को संस्थान नवाचार परिसर एवं इन्क्यूबेशन सेल की पहल के अन्तर्गत स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चौलेंज 2026 के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री राम कॉलेज की उप प्राचार्य

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का पुनः कार्यभार संभाला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुनः कार्यभार ग्रहण किया। बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर

रामपुरी रामलीला में आठवें दिवस मंचन में सुमन्त संवाद केवट संवाद श्रवण लीला और दशरथ मोक्ष की लीला का हुआ मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन में श्री राम और सुमंत का संवाद हुआ और प्रभु श्री राम सभी नागरिकों को सोता छोड़कर सरयू के तट पर पहुंचे जहां केवट को सरयू पार करने के लिए जब प्रभु श्री राम ने कहा तो केवट ने प्रभु श्री राम से

व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहना ही हमारा उद्देश्य : शलभ गुप्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री नगर महामंत्री विजय बाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज न्यू मंडी मै मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित फर्म नीरा ड्रिंक्स जो अब न्यू मंडी मै भी खुल गई है के स्वामी श्री अमित मित्तल एवं न्यू मंडी के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकुर गोयल खाद वालों को न्यू मंडी मंडी

योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी: ‘टूलकिट’ के सहारे अराजकता फैलाने की साजिश-अशोक बालियान

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वामपंथी छात्र संगठन (AISA)की नेता नेहा बोरा की अभद्र भाषा विरोध नहीं, मर्यादा की सीमा लांघना है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित

प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग-समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री हर गिरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई