प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग-समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री हर गिरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह परीक्षा, परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र प्रातः 09 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित है। उक्त आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की जाती है।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने अवगत कराया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144 द. प्र.संहिता—1973) के प्राविधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा पारित की जाती है। उन्होंने हरिद्वार नगर क्षेत्र के उक्त परीक्षा केंद्रों के आस-पास की 200 मीटर की सीमा के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनके पूर्वानुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा और कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भावित हो हरिद्वार नगर क्षेत्र के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र पर एवं उसके आस-पास की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं किया जाएगा।
परीक्षा केन्द्र 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्रों लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयशास्त्र जैसे बन्दूक, पिस्टल आदि विस्फोटक पदार्थ जैसे तेजाब, पैट्रोल आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही अपने पास रखेगा। परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्तर्गत परीक्षार्थी को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी भी व्यक्ति एवं परीक्षार्थी को सेलुलर फोन तथा पेजर ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी। उक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

श्रीराम कॉलेज में स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा को छात्रों व अध्यापाकों को संस्थान नवाचार परिसर एवं इन्क्यूबेशन सेल की पहल के अन्तर्गत स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चौलेंज 2026 के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री राम कॉलेज की उप प्राचार्य

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का पुनः कार्यभार संभाला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुनः कार्यभार ग्रहण किया। बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर

रामपुरी रामलीला में आठवें दिवस मंचन में सुमन्त संवाद केवट संवाद श्रवण लीला और दशरथ मोक्ष की लीला का हुआ मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन में श्री राम और सुमंत का संवाद हुआ और प्रभु श्री राम सभी नागरिकों को सोता छोड़कर सरयू के तट पर पहुंचे जहां केवट को सरयू पार करने के लिए जब प्रभु श्री राम ने कहा तो केवट ने प्रभु श्री राम से

व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहना ही हमारा उद्देश्य : शलभ गुप्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री नगर महामंत्री विजय बाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज न्यू मंडी मै मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित फर्म नीरा ड्रिंक्स जो अब न्यू मंडी मै भी खुल गई है के स्वामी श्री अमित मित्तल एवं न्यू मंडी के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकुर गोयल खाद वालों को न्यू मंडी मंडी

शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में डांडिया फिएस्टा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर ‘डांडिया फिएस्टा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्सव की उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि

योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी: ‘टूलकिट’ के सहारे अराजकता फैलाने की साजिश-अशोक बालियान

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वामपंथी छात्र संगठन (AISA)की नेता नेहा बोरा की अभद्र भाषा विरोध नहीं, मर्यादा की सीमा लांघना है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई