पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पी.आर.पब्लिक पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को गेंदे के फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं प्रबंधक अशोक सिंघल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके पश्चात स्टोरी टेलिंग इंटर हाउस प्रतियोगिता में नोवा, सेज, अपेक्स और जील हाउस के कक्षा 1 से 4 तक के छोटे-छोटे बच्चों ने स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए श्री कृष्ण भगवान के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर कहानी सुनाईं। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। कक्षा 5 से 12 तक इंटर हाउस भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों हाउस के बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति के साथ-साथ सोलो भजन प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण कृष्ण भक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठा। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में नोवा हाउस प्रथम स्थान ,जील हाउस द्वितीय स्थान, अपेक्स हाउस तृतीय स्थान पर रहा । भजन प्रतियोगिता में सेज हाउस प्रथम स्थान, जील हाउस द्वितीय स्थान और अपेक्स हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परिसर में आयोजित पारंपरिक ‘मटकी फोड़ प्रतियोगिता’ रही। वरिष्ठ छात्रों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर हवा में लटकती मटकी को फोड़ा, जिससे पूरा प्रांगण ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।

प्रधानाचार्य जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के उपदेशों और भगवद्गीता के निष्काम कर्म योग को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक जी ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम का संचालन चेतना मल्हन और प्रियांशी ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal