हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं और संतों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में वैष्णव अखाड़ों और संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान महंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम






