हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा में बैठक कर चुनाव को मानने से इंकार करते हुए महंत दुर्गादास को अपना अध्यक्ष घोषित कर दिया। महंत रघुवीर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि पूर्व की बैठक में मंडल के अध्यक्ष महंत बलराम दास ने पद से त्यागपत्र दे दिया था और व्यवस्था को भंग करते हुए दोबारा चुनाव की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाहर निकाल दिया गया। जिसे लेकर संतों में रोष है। महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि चुनाव नियमों के अनुसार नहीं हुआ है। बाहरी लोग भी चुनाव के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मंडल के संतों का बहुमत महंत दुर्गादास के साथ है। इसलिए सभी ने बैठक कर महंत दुर्गादास को अध्यक्ष घोषित कर दिया है। बैठक में मौजूद रहे महंत प्रहलाद दास, महंत सूरज दास, महंत हरेंद्र दास, महंत जयराम दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत गोविंददास, महंत मुरारी शरण, महंत परमेश्वर दास, महंत जगदीश दास, महंत प्रभु दास, महंत जगदीश दास, महंत कन्हैया दास आदि ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों और अन्य संतों को भी अवसर मिलना चाहिए।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम






