हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने अधिकारियों को तत्काल चालान करने और निरस्तीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मेयर किरण जैसल ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालय आमजन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। इनका संचालन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मेयर ने अधिकारियों को शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने, कमियां सामने आने पर उन्हें तत्काल दूर करने और लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए। मेयर ने कहा कि निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पार्षद सचिन कुमार, दीपक शर्मा, सफ़ाई निरीक्षक रोडीबेलवाला, पर्यावरण प्रयवेक्षक अशोक आदि मौजूद रहे।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस






