मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे समाजसेवी कमल खड़का

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाकर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी कमल खड़का के नेतृत्व में संस्था गौ सेवा, जरूरतमंदों, नेत्रहीनों और साधु संतों की सहायता के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2022 में गुरु बाबा नंदलाल शर्मा की प्रेरणा से की गई थी, जो ट्रस्ट के संरक्षक भी हैं। कमल खड़का ने बताया कि ट्रस्ट बनने से पहले भी वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद और लोगों की पीड़ा को करीब से देखने के बाद समाजसेवा के कार्यों को संगठित रूप देने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी संस्था बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद वर्ष 2022 में गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट की ओर से समय समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, कन्याओं के विवाह में सहयोग, गंगा घाटों की सफाई गरीब असहाय जरुरत मंद बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की और प्रेरित करना और गौ सेवा के कार्य किए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि कमल खड़का गरीब और निर्धन कन्याओं के विवाह में पूर्ण सहयोग देते हैं। उन्होंने कई गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया है। ट्रस्ट के कार्यों में सबसे प्रमुख पहल गंगा घाटों पर नेत्रहीनों को प्रतिदिन निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है। वहीं साधु संतों से भोजन के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाता। कमल खड़का का कहना है कि मानव सेवा के साथ गौ सेवा भी उनके सामाजिक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ट्रस्ट आगे भी इन कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। कमल खड़का का जन्म राजस्थान में हुआ है। बाद में कमल खड़का वर्ष 2003 में काम के सिलसिले में हरिद्वार आ गए। उनकी पत्नी सपना खड़का भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। लॉकडाउन के दौरान परिवार ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग किया। कमल खड़का के अनुसार, उस दौर में उनके बच्चों ने भी अपनी गुल्लक की बचत भी जरूरतमंदों की मदद के लिए दे दी थी। कमल खड़का का कहना है कि गुरु बाबा नंदलाल शर्मा की प्रेरणा से शुरू किया गया सेवा का यह अभियान आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने, गौ सेवा और मानव सेवा के कार्यों को लगातार विस्तार देता रहेगा।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal