मेयर किरण जैसल ने किया नवनियुक्त सफाई हवलदारों और सुपरवाइजरों का स्वागत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नव नियुक्त सफाई हवलदारों एवं सुपरवाइजरों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के तहत सफाई व्यवस्था की निगरानी को वार्ड स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक सफाई हवलदार के पास 3 से 4 वार्डों की जिम्मेदारी होने के कारण सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही थी। नई व्यवस्था के तहत 33 सफाई हवलदारों की नियुक्ति की गयी है। जल्द ही प्रत्येक वार्ड में एक सफाई हवलदार की तैनाती की जाएगी। जिससे वार्ड की सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में हवलदार की मौजूदगी से सफाई व्यवस्था की जवाबदेही भी तय होगी। समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने और समाधान में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार नगर निगम में पहली बार एक महिला को भी सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर किरण जैसल ने महिला सुपरवाइजर ममता का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि महिलाओं को जिम्मेदारी के महत्वपूर्ण पदों पर अवसर मिलना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर पार्षद दीपक शर्मा, सचिन कुमार, सुनील कुमार पांडेय, कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर, सुनील राजौर, लक्ष्मीचंद, मनमोहन, गगन, नीरज आदि मौजूद रहे।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू

संतों के हित में कार्य करेंगे-बाबा हठयोगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal