श्री गोलोक नाथ श्री राधा-माधव जीके जयकारों से गूंजा गांधी कॉलोनी, निकली भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री श्री गोलोक धाम के 24वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम मंदिर से भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्री श्यामा श्याम जी* की मनोहारी झांकी से सुसज्जित रथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘श्री राधा-श्री राधा’ और राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान *श्री श्यामा श्याम जी* का पूजन कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। फूलों से सजे भव्य रथ पर भगवान श्री श्यामा श्याम जी का दिव्य सुंदर स्वरुप आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु पीली ध्वजाएं लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए।
रथ यात्रा श्री श्री गोलोक धाम मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी कॉलोनी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। अधिकांश श्रद्धालु पीले एवं श्वेत वस्त्रों में नजर आए। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्री श्यामा श्याम जी के दर्शन कर मंगल एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
रथ यात्रा में भूपेंद्र जी विभाग प्रचारक प्रमोद त्यागी जी विभाग कार्यवाह अनिल धमीजा, नगर संचालक पटेल नगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कपिलदेव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश अरोरा नंदी स्वीट्स विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रेमी छाबड़ा प्रवीण खेड़ा मंडल अध्यक्ष आदेश गौतम दिनेश पुंडीर पुरोहित उटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
श्री श्री गोलोक धाम वासुदेव सर्वम प्रन्यास समिति के सेवादार सतीश सेठी, राजकुमार अरोड़ा, बृजमोहन बाटला, नरेश नंदन, प्रमोद गौतम, सुरेश छाबड़ा, अमित खुड्डे वाले, आशु चोपड़ा, छवि भैया, रमेश खत्री, श्याम जसूजा, किशन ठकराल, रमन जल्होत्रा, यश भूटानी, सतीश सुनेजा टीटू सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति की ओर से पवन छाबड़ा एवं मनोज पाहुजा ने कहा कि प्रेमाभिसार रथ यात्रा के माध्यम से भगवान श्री राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री श्री गोलोक धाम का 24वां पाटोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रथ यात्रा के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। इसके बाद भोजन प्रसाद वितरण किया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई