लाला जगदीश प्रसाद में एक दिवसीय विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती प.उ.प्र. की एक दिवसीय विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि प्रबुद्ध जनमंच के अध्यक्ष निशांक जैन, प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, सह-प्रबंधक ज्ञानचंद संगल, प्रमोद कुमार तिवारी, सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरी के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के विभाग संयोजक गोविंद गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया। वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उदघाटन सत्र के पश्चात खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियम व शर्तों के विषय में विस्तार से बताया।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंडर 14 लंबी कूद में ऐंजल तथा गोला फेंक में नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में ऐंजल, 400 एवं 600 मीटर में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग में 100 मीटर में तेजस्वी शर्मा, 400 व 800 मीटर दौड़ में आरजू, 1500 मीटर में रुमाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आरजू एवं गोला फेंक में निशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में 100 व 400 मीटर दौड़ में शगुन, 1500 मीटर में वंशिका, गोला फेंक में अंजुल तथा चक्का फेंक में अपूर्वा प्रथम स्थान पर रही।
उधर बालक वर्ग में अंडर 14 में 100 व 400 मीटर दौड़ में माणिक, 600 मीटर में वर्णव, गोला फेंक में दिव्यांश, चक्का फेंक में शिवा, लंबी कूद में वर्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य मलिक, 800 मीटर में अभिषेक, 1500 मीटर में सूरज, गोला फेंक व चक्का फेंक में शुलभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 की 100 मीटर दौड़ में अंश गुप्ता, 800 व 1500 मीटर में अभिनव, गोला फेंक व चक्का फेंक में चिराग पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विषय में खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभाग के तीन जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के 9 विद्यालयों के 145 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आगंतुक अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी आगामी माह में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से पधारे खेल प्रशिक्षक आशीष कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा, यश शर्मा, नितिन कुमार, सीमा, रविंद्र आदि का सहयोग रहा।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई