मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू एडवरटाईजिंग ने व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं राजनीतिज्ञों की प्रसिद्धि-समृद्धि-ख्याती के हेतु की गयी सेवाओं के 44 वर्ष पूर्ण किये। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में हवन, पूजन एवं विचार मंथन के साथ 45वें स्थापना दिवस पर सभी ने अपने-अपने विचार रखें। रेशू विहार स्थित कार्यालय में भी सभी ने 2047 के विकसित भारत के प्रयासों को समय से पूर्व पूर्ण करने के संकल्प लिये।
विश्व के बढ़ते हुये उद्योग व्यापार में से विज्ञापन एक ऐसा उभरता हुआ क्षेत्र है जहाँ रोजगार, क्रिएटिविटी, पब्लिक रिलेशन एक प्लेटफार्म पर एक साथ मिलते है। रेशू के 45वें स्थापना दिवस पर पांच वृक्ष भी रोपित किये गये। प्रसिद्ध आचार्य शान्ता कुमार ने हवन यज्ञ एवं वृक्षों का रोपण मंत्रो के उच्चारण से कराया। पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया एक्सपर्ट अतुल कौशिक ने लाइव प्रसारित किया।
रेशू के 45वें स्थापना दिवस पर रेशू परिवार की संरक्षक साधना गर्ग ने देश के चैमुखी विकास हेतु हवन यज्ञ में विशेष आहुति दी। सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि विज्ञापन व्यवसाय को सफल बनाने के लिये ईमानदारी, कृत्यनिष्ठा एवं कठोर परिश्रम रेशू को विश्व स्तर के लोगों तक मिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाया। आज विश्व के सभी बडे़ लोगों को अपनी पहचान बनाये रखने के लिये विज्ञापन के सातो मोड़ अपनाने पड़ते है। जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक, आउटडोर, पी.आर., पी.ओ.पी., सोशल एण्ड इवेंट महत्वपूर्ण है। विज्ञापन के सातो माॅडलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि ने विशेष रूप से अपना रखा है। आज के वर्तमान युग में अमर उजाला, जागरण, आज तक, इंडिया टी.वी., गुगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि मीडिया हाउस भी अपनी प्रसिद्धि-समृद्धि-ख्याती हेतु रेशू एडवरटाईजिंग की सेवाएं लेते है। इस अवसर पर गऊ माताओं का विशेष पूजन किया गया, नये स्टाॅफ का स्वागत किया गया, ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया गया व सभी ने एक दूसरे के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए भारत माँ को नमन किया। हवन यज्ञ मे देश के शहीदों के लिये विशेष आहुति दी।
कार्यक्रम का संचालन रविकांत अग्रवाल, शोभित गर्ग ने किया। देश भक्ति का रंगारग कार्यक्रम हुआ। इस शुभ अवसर पर अश्वनी खंडेलवाल, विकेश गुप्ता, समर्पित युवा के अमित पटपटिया, प्रिंट ऐरा के अमित, गौरव, विजय गोस्वामी, मोहित गर्ग, भारत भूषण, रमन शर्मा, जोगिन्द्र हुड्डा, नैनसी, प्रियंका, वर्षिका, रीतिका, मनीष, बलवीर, महेश आदि उपस्थित रहें।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध






