मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुज़फ्फरनगर चैप्टर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक शक्ति, सक्रियता, एकजुटता और प्रभावी कार्यशैली का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की 35वीं वार्षिक आम सभा में मुज़फ्फरनगर चैप्टर ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सबसे गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुज़फ्फरनगर चैप्टर को इन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया। राष्ट्रीय मंच पर मिले इन तीन पुरस्कारों ने न केवल चैप्टर का गौरव बढ़ाया, बल्कि मुज़फ्फरनगर के संपूर्ण औद्योगिक जगत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि चैप्टर चेयरमैन अमित जैन के नेतृत्व में हासिल हुई। वर्ष 2025-26 के लिए मुज़फ्फरनगर चैप्टर को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ—
– सर्वश्रेष्ठ कार्यशील चैप्टर पुरस्कार
– जिला उद्योग बंधु उपस्थिति पुरस्कार
– स्टार चैप्टर मंथन बैठक पुरस्कार
एक ही वर्ष में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करना आईआईए मुज़फ्फरनगर चैप्टर की सक्रियता और उल्लेखनीय कार्यशैली का प्रमाण है। यह सम्मान चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उद्योगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने और उद्योग हित में किए जा रहे सामूहिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है।
चैप्टर की इस उपलब्धि से मुज़फ्फरनगर के उद्यमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने कहा कि ये सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों पर राष्ट्रीय स्तर की मुहर हैं। यह सफलता भविष्य में और अधिक ऊर्जा, उत्साह और जिम्मेदारी के साथ उद्यमियों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर का उद्योग जगत रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आने वाले समय में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक सुविधाओं के विस्तार तथा जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आईआईए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईआईए की 35वीं वार्षिक आम सभा में देशभर से लगभग 1,200 उद्यमियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईआईए चैप्टरों को सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आईआईए मुज़फ्फरनगर चैप्टर से डिविजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में 38 सदस्यों ने सहभागिता की। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, सेक्रेटरी राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, युवा विंग कैप्टन अनमोल अग्रवाल, आईटी सब्जेक्ट कमिटी चेयरमैन अमन गुप्ता, अरविंद मित्तल, राज शाह, पंकज मित्तल, शमित अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, एडवोकेट अनन्या गोयल, नमन जैन, एफ.सी. मोघा, कपिल मित्तल, सीए अतुल अग्रवाल, विवेक गोयल, अर्पित गोयल, कार्तिक जलौत्रा, प्रेरक जैन, मोहम्मद राकीब, चैतन्य अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध






