मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शिव मन्दिर प्रांगण रामपुर गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना रहे भीष्म पितामह का प्रसंग श्रवण कराते हुए व्यास जी ने कहा कि जिसका भगवान के प्रति अगाध प्रेम होता है भगवान उस पर
अवश्य कृपा करते हैं भीष्म पितामह की अंतिम इच्छा थी कि भगवान का दर्शन हो जाए तो भगवान ने उन्हें दर्शन दिया
अतः मनुष्य के जीवन का सार समझाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि संसार में रहते हुए भी परमात्मा का स्मरण बना रहे राधा कृष्ण की दिव्य झांकी का सभी श्रोताओं ने दर्शन व पूजन कर मन्त्र मुग्ध हो गए मुख्य अतिथि के रूप ठाकुर जगन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया seइस अवसर पर अमित रावल जिला पंचायत सदस्य ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया व प्रदीप राणा राम भूल सिंह कवर पाल सिंह रीता सिंह बिट्टू राणा सुबोध सिंह बृजमोहन सिंह संजय सिंह दीपक सिंह शालू सिंह पूनम सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध






