जिला अस्पताल में डा लोकेश गुप्ता के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन स्तर पर डॉक्टर लोकेश गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी का प्रमोशन अपर निदेशक होने एवं डा अजय प्रताप शाही को जिला क्षय रोग अधिकारी मुजफ्फरनगर बनाए जाने पर एक स्वागत कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन जिला चिकित्सालय में आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर लोकेश गुप्ता द्वारा किए कार्यों की सराहना की गई।डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री एवं जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम आयोजन किया गया और संचालन भी उनके द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर लोकेश गुप्ता के बारे में विस्तार से डा संदीप शर्मा ने बताया कि 2002 से डॉक्टर लोकेश गुप्ता अपर निदेशक के साथ मुझे भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और उनसे बहुत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। उनके कार्यकाल में एक बार जिले को कांस्य पदक एवं एक बार जिले को रजत पदक भी मिला। डॉक्टर सुनील तेवतिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डॉ दिव्या एसीएमओ डॉ अजय डिप्टी सीएमओ डॉ विपिन डिप्टी सीएमओ डॉक्टर विक्रांत डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अशोक डिप्टी सीएमओ डॉक्टर महक सिंह डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय वर्मा सीएमएस डॉक्टर मुरली सीएमएस महिला इन सभी का माला पहना कर स्मृति चिन्ह देकर शाल उड़ाकर सम्मान किया गया इस कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश शर्मा जी व संचालन डॉक्टर संदीप शर्मा जी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ डीके शर्मा डॉक्टर अंकुर कुमार डॉक्टर शैलेंद्र त्यागी डॉक्टर मुकेश डॉक्टर महबूब डॉ प्रवीण डॉ जीत सिंह डा अनिमेष संजीव शर्मा विपिन शर्मा हेमंत यादव अतुल भारद्वाज रजनीश भारद्वाज विपिन कुमार साहू अभिषेक गर्ग का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा अमिता शर्मा अलका शर्माअविनाश भारद्वाज संजय गौतम पंकज शर्मा डॉक्टर रविंद्र डॉ अश्वनी डॉक्टर कपिल डॉक्टर शैलेंद्र डॉक्टर सत्यव्रत डॉक्टर शीशपाल सैनी डॉक्टर विमल आदि मौजूद रहे सत्यपाल पाल सिंगर जी द्वारा सुंदर संगीत में उपस्थिति ने सबका मन मोह लिया।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal