मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद जातिगत मानसिकता के कारण मंच के शुद्धिकरण की घटना केवल खरगे का अपमान नहीं बल्कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान, सामाजिक समानता और देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर चोट है।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश की संसद से लेकर सड़क तक दशकों से जनता की आवाज उठाने वाले सम्मानित राष्ट्रीय नेता हैं, उनकी रैली के बाद मंच को शुद्ध करने की मानसिकता बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि सवाल केवल कांग्रेस का नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की बराबरी के अधिकार से जुड़ा सवाल है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर एक वरिष्ठ दलित नेता की उपस्थिति के बाद शुद्धिकरण की आवश्यकता क्यों महसूस की गई। उन्होंने कहा, यदि भाजपा से जुड़े लोग आज भी किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर शुद्ध-अशुद्ध की दृष्टि से देखते हैं, तो यह उस संवैधानिक व्यवस्था का खुला अपमान है जिसमें हर भारतीय बराबर है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और कांग्रेस एससी एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि भाजपा नेताओं को मंच का नहीं, जातिवादी और सामंती सोच का शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों, वंचितों और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती आई है और भविष्य में भी ऐसी किसी मानसिकता के सामने नहीं झुकेगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर सामाजिक समरसता और सबका साथ की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उससे जुड़े लोगों की ऐसी घटनाएं उसके दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पार्षद सोहित सेठी और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि इस प्रकरण को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते हुए मांग की है कि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए, जिम्मेदारी तय की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि संविधान और दलित समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौधरी करतार सिंह खारी, महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल, बीपीएस तेजियान, मण्डलम अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा, शुभम जागरिया ,विवेक बाबरे, पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद सुहैल कुरेशी, जावेद अंसारी, सन्नी सक्सेना, आशीष प्रधान, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सीपी सिंह, संदीप भार्गव, विरेंद्र तेश्वर, प्रदीप भाटिया, हरिओम शर्मा, अरूण चौहान, शुभम जोशी, संदीप, बीपीएस तेजियान, मोहित गर्ग, सुमन अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, हिमांशु राजपूत, दिनेश कुमार, अमन यादव, हेमंत चंचल, मोहित अरोड़ा, आशीष शर्मा, दिनेश पुण्डीर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी, लोकेश शर्मा, करन सिंह राणा, राजेश खुराना आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र

श्रीमहंत नियुक्ति की मांग वाली खबर को अखाड़े ने बताया भ्रामक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रकाशित खबर को अखाड़े के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की ओर से उक्त खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को

सोशल मीडिया पर महंत राजू दास पर टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके

बदलते दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीक और शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जुड़ना होगा: मेजर जनरल (डॉ) प्रमोद सहगल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए दो सत्रों में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के लिए श्भारत में रोजगार के बेहतरीन अवसरश् तथा द्वितीय सत्र में शिक्षकों के लिए श्आज के बदलते परिवेश में शिक्षकों से अपेक्षाएँश् विषय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal