मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके संदर्भ में आज मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए मांग पत्र दिया गया एवं असामाजिक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की !
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान के नेतृत्व में जिला प्रभारी अंशुल तायल, जिला उपाध्यक्ष शुभम राठी, जिला मंत्री हरिभान सिंह, खतौली नगर अध्यक्ष विवेक चौधरी, सदर तहसील मंत्री वेद प्रकाश,नगर मंत्री अनुज सैनी उपस्थित रहे!

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र






