मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार में जनपद मुजफ्फरनगर के व्यापार बंधुओं की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता एवं उपायुक्त राज्य व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव के संचालन में आहुत की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगरके अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने बाधित विद्युत सप्लाई, रामपुरी और राम लीला टिल्ला क्षेत्र में जलभराव, झांसी रानी चौक पर दुपहिया वाहन के लिए डिवाइडर खोलने, मोलाहेडी मार्केट के सामने स्थित मूत्रालय की सफ़ाई आदि मुद्दों को जोर शोर से उठाया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों राकेश गर्ग, संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, पंकज गुप्ता, राहुल गोयल, विजय प्रताप सिंह, सुनील तायल आदि ने जोरदारी से व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ जनता की समस्याओं को रखा।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र






