समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा बहादराबाद में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह मोगा मौजूद रहे। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता और समानता का संदेश दिया। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जन्मभूमि से आयी इस पवित्र मिट्टी को गांव गांव घर-घर तक पहुंचाकर उनकी शिक्षाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता ही भाजपा का संकल्प है। भाजपा परम संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों पर चलकर समाज में समानता और समरसता स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सरकार की नीतियां अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों पर कार्य कर रही है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा कि कलश वितरण समरसता का प्रतीक है। हर बस्ती तक संत रविदास के विचारों को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा ने कहा कि कलश यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता और समानता आएगी और जात-पात का भेदभाव दूर होगा। इस अवसर पर भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रजरानी, देवेन्द्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष रविदास पीठ, मण्डल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, अश्वनी काम्बोज, रीता सैनी, मण्डल महामंत्री शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, हिमांशु, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नाथीराम, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विनीत जोली, प्रमोद कुमार, सतीश, संजय, विपुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे किया वर्कशॉप का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा तथा इम्यूनोथेरेपी व एआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने किया। वर्कशॉप

गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने दी नेपाल में आयी आपदा जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने शोक सभा का आयोजन कर नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी ओर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की। हाईवे स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए गोर्खाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं : डा.रविंद्रपुुरी महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को पाने

तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न कोच एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट कोच

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने की मोहन भागवत के बयान की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए वक्तव्य की सराहना की है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुसलमानों को लेकर दिया गया बयान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि

शहर रामलीला कमेटी के शिवचरण दास गर्ग अध्यक्ष, सतीश गर्ग मंत्री एवं नीरज अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को सनातन धर्म सभा भवन में श्री रामलीला सभा रजिस्टर्ड टाउनहॉल शहर मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्व सहमति से शिवचरण दास गर्ग को अध्यक्ष तथा सतीश गर्ग को मंत्री एवं नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान बाकी कार्यकारिणी बनाने के अधिकार तीनों पदाधिकारियों को सौपा गया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई