तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न कोच एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय एथलीट्स कोच भारत भूषण, स्टेट कबड्डी कोच धर्मेद्र चौहान, बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज खन्ना, योगा कोच ईशा सैनी, वुशु कोच लव कुश, शिवांश, वुशु खिलाड़ी वंशिका, वर्षा, एथलीट कुमारी अंतिमा, वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु थपलियाल, क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांश व कृष्णा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे खेलो इंडिया अभियान से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला है। खेल और खिलाड़ियों के कौशल में सुधार हुआ है। अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए हैं। उन्होंने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की तरह खेल के प्रति निष्ठा पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हरिद्वार समेत उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिला है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किए गए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए आवश्यक हैं। खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है। मानसिक विकास होता है। स्वास्थ्य बेहतर बनता है। डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन की सचिव एवं राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि मेहनत का कोई तोड़ नहीं है। एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए लगन और मेहनत सबसे जरूरी है। पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रकाश जोशी ने कहा कि हरिद्वार जिले में अपार संभावनाएं हैं। नवनिर्मित स्टेडियम में बच्चों की एंट्री फ्री हो तो कोच वहां बेहतरीन तरीके से बच्चों को प्रशिक्षित कर पाएंगे। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने सभी को शुभकामनाएं दी। डा. विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों से आवाहन किया कि सफलता प्राप्त करने के लिए अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस करने बनाए रखें। एसटी इंटर कालेज कनखल के वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह, डिवाइन लाइट स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मीकांत सैनी, समाजसेवी और आर्य समाज के प्रमुख लालचंद सैनी, उत्तराखंड के जाने-माने एथलीट्स भारत भूषण, गुरुकुल सुल्तानपुर के मदन मोहन मालवीय संस्थान के संजीव चौहान ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर लेखक विचारक डा.राधिका नागरथ, सुनील दत्त पांडेय, सुशील कुमार शर्मा, कृष्णानंद जोशी, गंभीर सिंह राणा, मयंक गुप्ता, तुषार गौतम आदि मौजूद रहे।

बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे किया वर्कशॉप का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा तथा इम्यूनोथेरेपी व एआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने किया। वर्कशॉप

गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने दी नेपाल में आयी आपदा जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने शोक सभा का आयोजन कर नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी ओर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की। हाईवे स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए गोर्खाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं : डा.रविंद्रपुुरी महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को पाने

समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा बहादराबाद में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने की मोहन भागवत के बयान की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए वक्तव्य की सराहना की है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुसलमानों को लेकर दिया गया बयान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि

शहर रामलीला कमेटी के शिवचरण दास गर्ग अध्यक्ष, सतीश गर्ग मंत्री एवं नीरज अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को सनातन धर्म सभा भवन में श्री रामलीला सभा रजिस्टर्ड टाउनहॉल शहर मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्व सहमति से शिवचरण दास गर्ग को अध्यक्ष तथा सतीश गर्ग को मंत्री एवं नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान बाकी कार्यकारिणी बनाने के अधिकार तीनों पदाधिकारियों को सौपा गया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई