अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने की मोहन भागवत के बयान की सराहना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए वक्तव्य की सराहना की है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुसलमानों को लेकर दिया गया बयान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारे भाई हैं। सभी मुसलमान सनातन के विरोधी नहीं हैं। बहुत से मुसलमान सनातन को मानते हैं। इसलिए मुसलमानों का विरोध करना उचित नहीं है। मोहन भागवत का कहना है कि पूजा पद्धति अलग हो सकती है। लेकिन रास्ता सभी का एक ही है। विवाद को छोड़कर सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए।

बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे किया वर्कशॉप का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा तथा इम्यूनोथेरेपी व एआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने किया। वर्कशॉप

गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने दी नेपाल में आयी आपदा जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने शोक सभा का आयोजन कर नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी ओर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की। हाईवे स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए गोर्खाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं : डा.रविंद्रपुुरी महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को पाने

समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा बहादराबाद में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह

तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न कोच एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट कोच

शहर रामलीला कमेटी के शिवचरण दास गर्ग अध्यक्ष, सतीश गर्ग मंत्री एवं नीरज अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को सनातन धर्म सभा भवन में श्री रामलीला सभा रजिस्टर्ड टाउनहॉल शहर मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्व सहमति से शिवचरण दास गर्ग को अध्यक्ष तथा सतीश गर्ग को मंत्री एवं नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान बाकी कार्यकारिणी बनाने के अधिकार तीनों पदाधिकारियों को सौपा गया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई