दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विरोध, मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टावर लगाने की अनुमति को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर मोबाइल टावर लगाने की अनुमति प्राप्त की गई है।
इस संबंध में मोहल्लेवासियों की ओर से संपादक को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया कि 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक अधिकारियों ने मौके पर गलियों की स्थिति देखने के बाद अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि उक्त स्थान पर मोबाइल टावर लगाया जाना संभव नहीं है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके बावजूद अब टावर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में की गई जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाए।
मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि स्थल की स्थिति मोबाइल टावर लगाने के अनुकूल नहीं है तो किसी भी प्रकार की अनुमति अथवा निर्माण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का दोबारा निरीक्षण कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत पत्र में प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संजीव कुमार गंग समेत अन्य मोहल्लेवासियों के नाम दर्ज हैं। स्थानीय लोगों ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इस दौरान अमर दीप, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कैप्टन प्रदीप वशिष्ठ, अरविंद सैनी, मुकेश वर्मा, संजीव गर्ग, अजय शर्मा, रवि धीमान, रामकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकुल गोयल, जॉनी आर्य, बृजेश बंसल, अजय शर्मा, वरुण कुमार, अंकुर गोयल, ऋत्विक जैन, रिषभ सैनी आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र

श्रीमहंत नियुक्ति की मांग वाली खबर को अखाड़े ने बताया भ्रामक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रकाशित खबर को अखाड़े के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की ओर से उक्त खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को

मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा

सोशल मीडिया पर महंत राजू दास पर टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal