विकसित भारत निर्माण में हर नागरिक निभाए जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए रचनात्मक माध्यमों का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, अंतरिक्ष क्षेत्र और जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए।
इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि 137वें संस्करण में युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं।
मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की ऐतिहासिक विरासत, नवाचार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों के प्रयासों को जिस तरह सामने रखा, उससे प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र

श्रीमहंत नियुक्ति की मांग वाली खबर को अखाड़े ने बताया भ्रामक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रकाशित खबर को अखाड़े के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की ओर से उक्त खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को

मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा

सोशल मीडिया पर महंत राजू दास पर टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal