हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हरिद्वार जनपद की अग्रणी भूमिका रही। अनेक शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली। युवा पीढ़ी शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करे। सभी की भागीदारी से ही भारत विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें देश का विकास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद के तमाम गांवों का विकास किया जा रहा है। अनेक कल्याणकारी ओर विकास योजनाएं लागू की गयी हैं। जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि आजादी के अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करने का दिन है। जिला पंचायत सदस्य दर्शना ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई, वित्त अधिकारी राजेश प्रसाद सती, अभियंता संजय, जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






