हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई सुनील रमोला व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






