एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार अपनाने, जंक फूड से दूरी रखने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी अवसर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अभियान के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अशोक कटारिया, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग तथा भारत स्काउट एवं गाइड से रेणू गर्ग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके बेहतर भविष्य की पहली शर्त है। राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान के माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल की टैबलेट सुरक्षित है और बच्चों को इसे अभियान के तहत दिए जाने का उद्देश्य उन्हें स्वस्थ रखना है। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड की आदत से बचने तथा दूध, फल, हरी सब्जियां, दाल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए नियमित रूप से हाथ धोने, साफ पानी पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक विकास और पढ़ाई पर असर डाल सकता है। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने की अपील की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत बच्चों को तिरंगे वितरित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाना चाहिए और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों एवं शहीदों को याद किया जाना चाहिए। मंत्री ने प्रधानाचार्या कार्यालय से कक्षाओं में मौजूद बच्चों को एड्रेस किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए स्वयं तिरंगा फहराने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी तो देश और समाज का भविष्य भी मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रितु शर्मा ने किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal