मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पार्टी अध्यक्ष की जनसभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बिना कारण रोककर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार डर गई है। इसलिए वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना सीधे-सीधे अलोकतांत्रिक कृत्य है। जो कि निंदनीय है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही है। कांग्रेस के कार्यक्रमों को रोककर सरकार अपनी नाकामी छिपाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दलित समाज से आते हैं। उन्हें रोककर सरकार ने संविधान और बाबा साहब का अपमान किया है। कांग्रेस इसका जवाब सड़क से सदन तक देगी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग एवं प्रदेश सचिव रवीश भटिजा ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। सरकार डर के कारण कांग्रेस के कार्यक्रमों को बाधित कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। रविश भटिजा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र का अपमान है। सरकार को अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। वरिष्ठ नेता राजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर काम नहीं करना चाहिए। निष्पक्षता लोकतंत्र की रीढ़ है। प्रदर्शन में यशवंत सैनी, अनिल चौधरी, अजमोद चौहान, लता जोशी, सौरव सैनी, कार्तिक शर्मा, राजीव चौधरी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, राहुल शर्मा, सुनील चौहान, मनोज जाटव, विकास चंद्रा, पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, मारकंडेय सिंह, दाताराम, ओपी चौहान, मुकुल, सतीश कुमार दुबे, तीर्थपाल रवि, रघुवीर सिंह, श्याम सिंह, आर्यन पवार, सुखपाल सिंह, अरुण कुमार, राव फरमान आदि मौजूद रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal