हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएलओ द्वारा सामान्य त्रुटि और विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना किये जाने से मतदाता परेशान हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि वार्डों के सम्बंधित पार्षदों को मतदाताओं को नोटिस से हो रही परेशानी को देखते हुए घर-घर जाकर लोगों की सहायता करनी चाहिए। बैठक मे डा.केपीएस चौहान, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, छोटेलाल शर्मा, कविता गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






