करो या मरो के संकल्प के साथ आरम्भ हुआ था भारत छोड़ो आन्दोलन- जितेन्द्र रघुवंशी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्रान्ति दिवस तथा काकोरी काण्ड दिवस पर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, सर्वप्रथम संगठन के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश आर्य ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहें, शहीद जगदीश वत्स अमर रहें, भारत माता की जय, के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। डॉ वेद प्रकाश आर्य, जितेन्द्र रघुवंशी, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलौत तथा आदित्य प्रकाश उपाध्याय ने भारत छोड़ो आन्दोलन की पुकार पर बलिदान होने वाले 17 वर्षीय ऋषिकुल के छात्र शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलियां समर्पित कीं। झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत के साथ ही पदयात्रा भी की गई।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के भाई बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि *करो या मरो के संकल्प के साथ आरम्भ हुआ था भारत छोड़ो आन्दोलन*, ८ अगस्त १९४२ को गांधी जी ने देशवासियों का आह्वान किया- “अंग्रेजो भारत छोड़ो” इस आह्वान से क्रान्तिकारी आंदोलन में कूद पड़े थे, और अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के पुरुषार्थ और बलिदान से हमारा देश आजाद हो गया, पर 79 वर्ष बाद भी उन आजादी के दीवानों को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। आज उनके सम्मान, अपने अस्तित्व तथा भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यदि हम भी अपने पूर्वजों की भांति संकल्पित हो सकेंगे तो ही हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित कर पाएंगे।
रघुवंशी ने आगे कहा कि आज हम नमन करते हैं पं राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान तथा रोशन लाल को भी जिनने ९ अगस्त १९२५ में काकोरी में आजादी के दीप को प्रज्ज्वलित करने के लिए काकोरी काण्ड के नाम से विख्यात आन्दोलन में अपनी आहुतियां दी थीं। रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों से अनुरोध किया कि जिस तिरंगे झण्डे की आन, बान और शान के लिए हमारे पूर्वजों ने असह्य कष्ट झेले, उसे हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। आज के कार्यक्रम में श्री शीश राम, स्वर्णिमा गौतम, पद्मा देवी आर्य, श्रेयश गौतम, प्रमेश चौधरी, अजय, सरोज तथा चमन लाल का सराहनीय योगदान रहा।

हर घर तिरंगा अभियान- 2026 का शानदार आगाज़

बुढाना में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में सत्येंद्र कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बुढाना, गजेन्द्र पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक बुढाना, महेंद्र यादव तहसीलदार बुढाना, आलोक रंजन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना, सुमन शर्मा थानाध्यक्ष महिला थाना बुढाना, नरेश कुमार निरीक्षक अपराध थाना बुढाना,

मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने पर शिव विहार विकास समिति ने जताया रोष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएलओ द्वारा सामान्य त्रुटि और विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना

युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर रविवार को सनातन एकता, धर्म रक्षा और सामाजिक जागरण के संकल्प का साक्षी बना। शिविर में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के

लगातार जारी है उछाली आश्रम का कांवड़ सेवा शिविर सेवा, श्रद्धा और समर्पण का पर्व है कांवड़ यात्रा-श्रीमहंत विष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवण नगर स्थित श्री गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर लगातार जारी है। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों को सेवा भाव के साथ चाय नाश्ता, जलपान और भोजन कराया जा रहा है। शिवभक्त शिविर में सुबह दस बजे से भोजन और जलपान ग्रहण कर रहे हैं। उछाली आश्रम के

व्यापार संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का मनाया जन्म दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के स्वतंत्र प्रभार मंत्री (आबकारी व मद्य निषेध विभाग) नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में मरीज को फल वितरण कराए गए। कार्यक्रम

प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार ओर कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना ही भारतीय जागरूकता समिति का उद्देश्य-एडवोकेट ललित मिगलानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति वर्ष 2013 से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा पिछले वर्षों में विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई