मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के तहसील बुढाना के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी श्रीकांत शर्मा की पुत्री प्रगति ने 2-8 अगस्त तक देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल यूथ महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव गढी नौआबाद एवं जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है।
प्रगति ने 300 में से 275 अंक के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन सटीकता, संयम और निरंतरता का प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी शूटिंग में उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। प्रगति के बाबा राजकुमार शर्मा सिसौली के डी ए वी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से की कांवडियों पर पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुबह के समय मुख्यमंत्री द्वारा शिवचौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने के करीब तीन घंटे के अंतराल पर दोपहर बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तराखण्ड सीमा से खतौली में मेरठ सीमा तक दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों






