गंगा कोई सामान्य नदी नही गंगा मां है-पंडित संजय कृष्ण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित की जा रही संगीतमय गंगा कथा का श्रवण कराते हुए कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण ने कहा कि गंगा कोई सामान्य नदी नहीं है, गंगा मां है। जिस प्रकार हम अपनी जन्म देने वाली मां की सुरक्षा, पवित्रता और शुद्धि का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार गंगा स्नान के दौरान गंगा की पवित्रता और शुद्धि का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी भक्ति अपने जीवन में धारण करें कि गंगा में केवल मां के दर्शन हों। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कारागार में कथा आयोजन का उद्देश्य कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें धर्म से जोड़ना है। मां गंगा की कृपा से सभी का कल्याण होगा। आचार्य विष्णु शास्त्री और पंडित कृष्ण शर्मा ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। कथा में स्वामी रूद्रानंद सरस्वती, रोहित गिरि, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, विकास नौटियाल, सिद्धार्थ भट्ट, शुभम शर्मा, विकास बहुगुणा, संदीप कुमार, चमन कुमार, मनोज कुमार, अमित शर्मा, अरुण कुमार, यजमान जलज कौशिक, सत्यम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

एसआईआर के तहत जारी नोटिसों पर कांग्रेस ने जतायी आपत्ति, मतदाताओं को परेशान करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया

नेशनल इंटर कॉलेज, धनौरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहुचर्चित नेशनल इंटर कॉलेज, धनौरी की लगभग 160 बीघा सार्वजनिक शैक्षणिक भूमि के कथित अवैध विक्रय का मामला एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस प्रकरण ने नई कानूनी और प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी है। विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत के मार्गदर्शन

इनरव्हील क्लब चैम्बर ने कांवड़ियों की सेवा हेतु सेवा शिविर लगाकर किया आवश्यक सामग्री का वितरण

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनरव्हील क्लब चैम्बर द्वारा आज भगत सिंह रोड स्थित सब्ज़ी मंडी के बाहर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को धूपबत्ती, बिस्कुट, पेयजल की बोतलें, शिकंजी की बोतलें, बैंडेज

तेज बारिश के अलर्ट के बीच जर्जर मकानों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में संभावित भारी बारिश और उससे उत्पन्न होने वाली आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता से जर्जर मकानों को तत्काल छोड़ देने को कहा हैँ। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों

सीडीओ ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को अपराह्न 03 बजे मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण द्वारा मुख्य कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कावड़ मार्ग पर साफ सफाई एवं मूलभूत सुविधाओ के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। बाद में उन्होंने मुख्य कावड़ मार्ग पर बिजोपुरा गेट के पास कांवड़

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal