मुजफ्फरनगर में भाजपा की बड़ी तैयारी: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिले के 29 मंडलों में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुजफ्फरनगर जिले के सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। संगठन ने अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रत्येक मंडल के लिए संयोजकों की नियुक्ति के साथ यात्रा के शुभारंभ स्थलों की भी घोषणा कर दी है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता व शरद शर्मा के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक चलाया जाएगा और बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। हर कार्यकर्ता पूरे मेहनत से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का कार्य करेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बुढ़ाना मंडल में मुकेश शर्मा के नेतृत्व में यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से, शाहपुर में मोजपाल उर्फ नीतू सैनी के नेतृत्व में काकड़ा से, सिसौली में योगेन्द्र सिंघल के नेतृत्व में बड़ागांव से, सोरम में सुचित राठी के नेतृत्व में शाहडब्बर से तथा फुगाना में चन्द्रशेखर के नेतृत्व में राजपुर छाजपुर से यात्रा शुरू होगी।

इसी प्रकार चरथावल में अजय वर्मा (चरथावल ब्लॉक), बघरा में विपिन मलिक (बघरा ब्लॉक), बहलना में जितेन्द्र मावी (बहलना चौक), हरसौली में विवेकी (प्राथमिक विद्यालय), बिरालसी में भूपेन्द्र प्रधान (बिरालसी), पुरकाजी में विपिन गोयल (पुरकाजी ब्लॉक), रोहाना में राहुल उपाध्याय (रोहाना मिल गेट), सरवट में लविश चौधरी (भोपा बस अड्डा), बरला में जितेन्द्र सिंह (देवबंद चौराहा), पीनना में अमित पंवार (बुढ़ाना मोड़), नई मंडी में हरीश गुप्ता (गांधी वाटिका), केशव में मनोज लेमन (रामपुरी गेट), हनुमंत में शलभ गर्ग (गांधी पार्क), कुकड़ा में प्रशांत गौतम (भाजपा कार्यालय), खतौली में मोनू मंगवानी (पिकेट स्कूल), जानसठ में गौरव वाल्मीकि (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस), मंसूरपुर में धीरज धीमान (बेहड़ा), बड़सू में सचिन शर्मा (फुलत) तथा तिसंग में अनिल चौहान (दुर्गा मंदिर) से तिरंगा यात्रा निकलेगी। वहीं पश्चिम क्षेत्र में मीरापुर में रूपसिंह प्रजापति (कारसपुर), बेहड़ा सादात में मोनू कोहली (खुजेडा), भोपा में तरुण प्रधान (भोपा पुल), शुकतीर्थ में अमित राठी (मोरना ब्लॉक) तथा समसपुर लोहेड़ा में रोहित सैनी (सोहजनी) से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा।
भाजपा संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मंडल की तिरंगा यात्रा में कम से कम 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक यात्रा की अधिकतम दूरी 2 किलोमीटर निर्धारित की गई है तथा समापन शहीद स्मारक अथवा निर्धारित स्थल पर होगा।
भाजपा का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाना है। बैठक में जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर, विजय सैनी, श्रीमोहन तायल, रामकुमार शर्मा, मौहम्मद सलीम, अंजलि चौधरी, सीमा गोस्वामी, सुनील तायल, राजू अहलावत, ममता अग्रवाल, सर्वेश कुमार, रक्षित नामदेव, अर्चना चौधरी, दिनेश पुंडीर, रविकांत प्रधान , इंद्रसिंह कश्यप, पुरोहित उटवाल, मनोज कुमार, अमित शास्त्री, चंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार, हिमांशु सैनी, अमित पंवार, अनुज पचीसिया, मनोज गोयल, संजय सिंह, अनुराग पंवार, सुंदर पाल, अंबर जैदी, अमन तोमर, विपिन त्यागी, अमित राठी, अरुण शर्मा, मुकुल राजपूत, संदीप मोरना, राजकुमार, लक्ष्मण शर्मा, अंकुर पाल, सुबोध सैनी, सुभाष जांगिड़, राजीव सिंह, मोनू मंगवानी, रोहित खटिक, भोपाल पाल, नितिन, सतपाल
आदि मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal