नई मंडी श्री रामलीला कमेटी इस वर्ष मनाएगी अपना शताब्दी वर्ष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी की एक बैठक श्री रामलीला भवन नई मंडी में आयोजित की गई। उक्त बैठक मे कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी श्री रामलीला भवन में होने वाले श्री रामलीला मंचन को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसलिए इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस श्री रामलीला का भव्य मंचन वृंदावन की श्यामा श्याम मंडली के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री रामलीला मंचन से पूर्व सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होगा जिसमें जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का सुंदर वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज तिलक वाले दिन शिरोमणि महाराज अग्रसेन जी पर आधारित जीवनी का मंचन बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल, विनोद सिंघल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, विवेक गर्ग, प्रदीप जैन, उपेंद्र मित्तल, राजेंद्र सिंघल, विशाल कालरा, मुकेश गुप्ता, अचिन सागर, नवीन मित्तल, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे |

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal