मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ ,आलोक अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, दिपांशु, धरनावीर मास्टर विजय सिंह, बिजेंद्र बालियान, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट





