श्रावण के प्रथम सोमवार पर मां भगवती मंदिर में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया जलाभिषेक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर संचालित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविरों में हजारों शिवभक्तों की सेवा का क्रम पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया, उनकी कुशलक्षेम जानी तथा नगर पालिका की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
केवलपुरी स्थित माँ भगवती मंदिर में आयोजित निःशुल्क शिव कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर मीनाक्षी स्वरूप ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान भोलेनाथ से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यहां पर श्रावण मास का प्रथम सोमवार होने के कारण उन्होंने सभासद कुसुमलता पाल व अन्य भक्त जनों के साथ भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

इसके साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कल्याणकारी शिव मंदिर समिति एवं शिव परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर में भी पहुंचीं। यहां उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से भेंट कर उनकी यात्रा और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सभासदों तथा पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न सेवा शिविरों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही शिविर संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भ्रमण के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का अनुपम उदाहरण है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं।
पालिकाध्यक्ष ने पालिका परिवार के अधिकारियों कर्मचारियों, सफाई कर्मियों के साथ साथ सभी सेवा शिविरों के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों द्वारा शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्य, समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित करती रहेगी।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal