मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को करीब छह घंटे के भीतर सकुशल उसकी मां से मिलवा दिया। मां-बेटी के मिलन के बाद दोनों भावुक हो गईं और पुलिस व पालिका की संयुक्त टीम का आभार व्यक्त किया।
कांवड़ यात्रा के लिए स्थापित अस्थायी थाना रामपुर तिराहा के प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से एक सूचना जारी कर बताया कि दिल्ली के तिलक नगर निवासी 16 वर्षीय सुखमणि मेहता अपनी मां नीलम मेहता के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही थी। छपार क्षेत्र के आसपास भारी भीड़ के दौरान वह अपनी मां से बिछड़ गई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शंकर भगवान और हनुमान जी की विशाल प्रतिमा वाली कांवड़ टोली के साथ चल रही थीं, लेकिन भीड़ के कारण उनका संपर्क टूट गया। मां का मोबाइल फोन भी बंद होने के कारण संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवती की जानकारी और पहचान सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रसारित करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।
उधर, शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम लगातार बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य कर रहा था। सुबह से चलाए जा रहे खोज अभियान के दौरान करीब छह घंटे बाद युवती की मां नीलम मेहता शिव चौक कंट्रोल रूम पहुंचीं। इसके बाद नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों की पहचान सुनिश्चित कर मां-बेटी का सुरक्षित मिलन करा दिया। यहां पर कार्यरत नगरपालिका के लिपिक तनवीर आलम और आकाशदीप ने बताया कि अचानक सामने एक-दूसरे को देखकर मां-बेटी भावुक हो गईं और उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया नेटवर्क और पुलिस बल लगातार सक्रिय है, जिससे बिछड़े श्रद्धालुओं को शीघ्र उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई