मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सैंटर की दुकान के पीछे बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग ने निकट की एक दुकान व मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सामान जलने से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना पर कांवड यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमृत जैन भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान एवं कांवड़ यात्रा का मौके से ही निर्देश देते हुए संचालन की। आग पर काबू पाए जाने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के भगतसिंह रोड पर संजय गिफ्ट सैंटर की दुकान है। दुकान के पीछे गोदाम बना हुआ है जिसका एक रास्ता सर्राफा बाजार में निकलता है। शुक्रवार को दुकान मालिक संजय के पिता आंनद प्रकाश व छोटा भाई नितिन दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक सर्राफा बाजार के लोगों ने बताया कि दुकान के पीछे गोदाम से धुआ निकल रहा है। दुकान मालिक के पिता ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएफओ अनुराग कुमार दमकल विभाग की तीन गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे। क्रॉकरी के सामान के गत्ते के डिब्बे और फूंस होने के कारण आग पास के एक मकान और दुकान तक फैल गयी थी, लेकिन दमकल विभाग के कर्मियों ने मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन लगातार रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व करते रहे। इस दौरान पुलिस ने इलाके की बिजली की आपूर्ति भी बंद करा दी। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के दौरान दुकान मालिक का पिता नुकसान को देखकर रोते हुए बेसुध सा हो गया तो एसपी सिटी अमृत जैन ने उनका ढाढस बंधाया। कांवड यात्रा के दौरान हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़िए अधिकांशत: भगत सिंह रोड से होकर ही निकलते हैं जिस कारण इस रोड पर बनी दुकान में आग लगने से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आग लगने से नुकसान का आकलन फायर सर्विस की टीम अपनी रिपोर्ट में करेगी, आग लगने से किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं है। आग पर समय रहते काबू पाए जाने से मुख्य बाजार के आसपास के दुकान दारो और लोगों ने राहत की सांस ली।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई