पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर मे सहकारिता के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा – भविष्य के कार्यकलापों का रोडमैप तैयार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री डा0 संजीव बालियान के शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पधारने पर बैंक सभापति ठा0 रामनाथ सिंह द्वारा बैंक प्रबन्ध समिति सदस्यों के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा समस्त गन्ना समितियों के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के साथ परिचयात्मक व्यवहारिक संवाद के तहत चाय पर चर्चा करते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने तथा बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बैंक को उत्कृष्ठ कार्य के लिए राज्य सरकार से प्राप्त सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की उपलब्धिया अनुकरणीय रही है।

इस अवसर पर बैंक क मुख्यकार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार ने बैंक के वित्तीय आंकडे प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष मे जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर लाभ अर्जन मे प्रथम स्थान पर रहा है जबकि निक्षेच संचय मे प्रदेश मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होने यह भी बताया कि डिजिटल बैंकिंग मे मुजफ्फरनगर बैंक सर्वाच्च स्थान पर है। इस कार्यक्रम मे बैंक के उपसभापति मुकेश कुमार जैन के साथ-साथ संचालक राजू अहलावत, अमित चैधरी, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, अनार सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, आशीष चैधरी, इन्द्रपाल सिंह, राहुल व पंकज पाल भी उपस्थिति रहे।
बैंक सभापति ठा0 रामनाथ सिंह ने मंत्री तथा गन्ना समितियों के सभी अध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी व जनपद के प्रबुद्व काआपरेटर्स का निरन्तर मार्गदर्शन बैंक की उन्नति के लिए परम आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि आपका सहयोग भविष्य मे भी पूर्ववत मिलता रहेगा।

खतौली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने स्पीड बोर्ड से गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग

मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सैंटर की दुकान के पीछे बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग ने निकट की

मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती मांग के बीच गुरुकुल कांगड़ी में शुरू हुआ खास डिप्लोमा कोर्स

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से जिस पहल का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार साकार हो गई है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसलिंग (पीजीडीजीसी ) विधिवत शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा की मजबूत पहल और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर

गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, गंगा में कचरा डालना बंद करें: अम्बरीष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा समग्र के तत्वावधान में हरिद्वार स्थित गोविंद घाट पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष के हरिद्वार आगमन के उपलक्ष्य में घाट स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में तरुण सिरोही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे सीपी सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव

कांवड़ मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम की नई पहल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम ने नई पहल करते हुए प्लास्टिक एक्सचेंज अभियान शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत कांवड़ मार्ग और गंगा घाटों पर कांवड़ियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलीथीन के बदले उन्हें निःशुल्क कम्पोस्टेबल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभियान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal