हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से जिस पहल का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार साकार हो गई है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसलिंग (पीजीडीजीसी ) विधिवत शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा की मजबूत पहल और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित डिप्लोमा अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो गया है।
इस निर्णय से विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ-साथ हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से मनोविज्ञान के क्षेत्र में गाइडेंस एवं काउंसलिंग का डिप्लोमा शुरू किए जाने की मांग उठती रही थी। बदलते समय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रशिक्षित काउंसलर्स की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इस पाठ्यक्रम की मांग लगातार बढ़ रही थी।
जानकारी के अनुसार, इस डिप्लोमा को शुरू करने की प्रक्रिया करीब एक माह पहले ही कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा के निर्देशन में प्रारंभ कर दी गई थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसके साथ ही प्रवेश का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन और मनोविज्ञान विभाग इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण शैक्षणिक विस्तार के रूप में देख रहे हैं। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार का मानना है कि यह डिप्लोमा विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






