हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोग चंद्रपाल सिंह के शिवालिक नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव एवं समाजसेवी चंद्रपाल सिंह बालक बालिकाओं की शिक्षा सामानता के लिए काम करने के साथ सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। जनहित के मुद्दों को भी निरंतर संघर्षशील रहने वाले चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंनंे बताया कि मंच द्वारा उन्हें आगामी दिसंबर माह में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान, शिक्षा, एकता, भाईचारा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






