कांवड़ मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम की नई पहल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम ने नई पहल करते हुए प्लास्टिक एक्सचेंज अभियान शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत कांवड़ मार्ग और गंगा घाटों पर कांवड़ियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलीथीन के बदले उन्हें निःशुल्क कम्पोस्टेबल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभियान में जुटी नगर निगम की टीमें कांवड़ियों को कम्पोस्टेबल बैग उपलब्ध कराने के साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक भी कर रही हैं।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि नियमों के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का व्यक्तिगत उपयोग किए जाने पर भी चालान का प्रावधान है। किन्तु नगर निगम ने कांवड़ मेले के दौरान दंडात्मक कार्रवाई के स्थान पर जनजागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को प्राथमिकता देते हुए यह अभिनव पहल शुरू की है। पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराए जाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों का वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय कारण समझाने पर लोग स्वेच्छा से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने के लिए प्रेरित होंगे। अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की प्रतिनिधि अलका सिंह तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

खतौली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने स्पीड बोर्ड से गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग

मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सैंटर की दुकान के पीछे बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग ने निकट की

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर मे सहकारिता के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा – भविष्य के कार्यकलापों का रोडमैप तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री डा0 संजीव बालियान के शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पधारने पर बैंक सभापति ठा0 रामनाथ सिंह द्वारा बैंक प्रबन्ध समिति सदस्यों के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा समस्त गन्ना समितियों के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के साथ

मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती मांग के बीच गुरुकुल कांगड़ी में शुरू हुआ खास डिप्लोमा कोर्स

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से जिस पहल का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार साकार हो गई है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसलिंग (पीजीडीजीसी ) विधिवत शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा की मजबूत पहल और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर

गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, गंगा में कचरा डालना बंद करें: अम्बरीष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा समग्र के तत्वावधान में हरिद्वार स्थित गोविंद घाट पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष के हरिद्वार आगमन के उपलक्ष्य में घाट स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में तरुण सिरोही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे सीपी सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई