पार्षदों ने दिया मेयर किरण जैसल को ज्ञापन मीडिया में प्रसारित रोपवे किराया वृद्धि और पार्षदों की खरीद फरोख्त संबंधी समाचार की जांच कराने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम पार्षदों ने मेयर किरण जैसल को ज्ञापन देकर मीडिया में प्रसारित मनसा देवी रोपवे के किराए में वृद्धि और पार्षदों की खरीद फरोख्त व धन के लेन देन संबंधी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षदों ने कहा कि कुछ समाचार माध्यमों में मनसा देवी रोपवे के किराए में वृद्धि तथा पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त एवं धन के लेनदेन से संबंधित अत्यंत गंभीर समाचार प्रकाशित हुआ है। समाचार से नगर निगम की छवि, जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा तथा आमजन का विश्वास प्रभावित हुआ है। यदि समाचार में प्रकाशित आरोप सत्य हैं, तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई होना आवश्यक है। लेकिन यदि समाचार असत्य या भ्रामक है, तो सत्य को जनता के समक्ष लाने तथा झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्षदों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग भी की। पार्षदों ने कहा कि उनका उददेश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सत्य की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की गरिमा की रक्षा करना है। ज्ञापन देने वाले पार्षदों में शुभम मैंदोला, अहसान अंसारी, आदेश सैनी, अनुज सिंह, भूपेंद्र, निशा नौड़ियाल, मनोज परालिया, नागेंद्र राणा, मोनिका सैनी, मुकुल पराशर आदि शामिल रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई