रामपुरी जलनिकासी समस्या पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को किया तलब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोहल्ला रामपुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी एवं जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था, उपलब्ध भूमि एवं प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण किया जाए तथा जलनिकासी के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करते हुए स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से नागरिकों को होने वाली असुविधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या का समयबद्ध एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खतौली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने स्पीड बोर्ड से गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग

मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सैंटर की दुकान के पीछे बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग ने निकट की

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर मे सहकारिता के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा – भविष्य के कार्यकलापों का रोडमैप तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री डा0 संजीव बालियान के शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पधारने पर बैंक सभापति ठा0 रामनाथ सिंह द्वारा बैंक प्रबन्ध समिति सदस्यों के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा समस्त गन्ना समितियों के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के साथ

मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती मांग के बीच गुरुकुल कांगड़ी में शुरू हुआ खास डिप्लोमा कोर्स

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से जिस पहल का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार साकार हो गई है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसलिंग (पीजीडीजीसी ) विधिवत शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा की मजबूत पहल और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर

गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, गंगा में कचरा डालना बंद करें: अम्बरीष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा समग्र के तत्वावधान में हरिद्वार स्थित गोविंद घाट पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष के हरिद्वार आगमन के उपलक्ष्य में घाट स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में तरुण सिरोही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे सीपी सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई